टोक्यो, 21 जून, 2022, क्योदो जेबीएन—एशियानेट। — वैक्सीन ट्रांसपोर्ट में अनुभवी एमबॉल 'आईएसओ के साथ साझेदारी करने वाली पहली जापानी लॉजिस्टिक कंपनी बनी
निप्पन एक्सप्रेस होल्डिंग्स, इंक. की समूह कंपनी निप्पन एक्सप्रेस कंपनी लिमिटेड पहली ऐसी जापानी लॉजिस्टिक्स कंपनी बन गई है जिसने वैक्सीन परिवहन में सिद्ध ट्रैक रिकॉर्ड वाली फ्रांसीसी कंपनी एमबॉल' आईएसओ के साथ साझेदारी की है और एमबॉल'आईएसओ द्वारा पर्यावरण अनुकूल आइसोथर्मल पैकेजिंग का इस्तेमाल करते हुए नई अंतरराष्ट्रीय हवाई ढुलाई सेवा शुरू कर रही है।
लोगो:
https://kyodonewsprwire.jp/img/202206172666-O3-21gHn0Zzपर्यावरण अनुकूल आइसोथर्मल पैकेजिंग:
https://kyodonewsprwire.jp/prwfile/release/M103866/202206172666/_prw_PI1fl_d758x95t.jpgसेवा विकास की पृष्ठभूमि
चिकित्सा और फार्मास्यूटिकल उद्योग समेत कई उद्योगों को ढुलाई के दौरान अपने उत्पादों पर सख्त तापमान नियंत्रण की जरूरत पड़ती है और सभी उद्योगों में पर्यावरण अनुकूल लॉजिस्टिक सेवाओं में उनकी दिलचस्पी बढ़ रही है। मुख्य कारोबारों के लिए अपनी विकास रणनीति के मुख्य साधन के तौर पर एनएक्स ग्रुप ने 'एनएक्स ग्रुप बिजनेस प्लान 2023—डायनामिक ग्रोथ' में प्राथमिक उद्योग के तौर पर फार्मास्यूटिकल उद्योग की जगह बनाई है और इसी अनुसार अपनी तापमान नियंत्रित परिवहन सेवाओं का विस्तार कर रही है।
निप्पन एक्सप्रेस अंतरराष्ट्रीय हवाई परिवहन के साथ एमबॉल ' आईएसओ के पुन: इस्तेमाल होने वाले निष्क्रिय (नॉन—पावर्ड) उच्च प्रदर्शन वाली आइसोथर्मल पैकेजिंग को जोड़ते हुए एक नई सेवा विकसित कर एमबॉल' आईएसओ के साथ भागीदारी करने वाली पहली जापानी लॉजिस्टिक कंपनी है जो अपनी तापमान नियंत्रित परिवहन सेवाओं को बढ़ा रही है। यह नई पर्यावरण अनुकूल सेवा परिवहन के दौरान वांछित तापमान का सख्ती से पालन करते हुए अपने ग्राहकों के कार्बन डाई आॅक्साइड के उत्सर्जन में कमी लाने में मदद करेगी।
सेवा विवरण
सेवा का नाम
पर्यावरण अनुकूल आइसोथर्मल पैकेजिंग का इस्तेमाल करते हुए एनएक्स—सॉल्यूशन तापमान नियंत्रित परिवहन सेवा
विशेषताएं
— यह सेवा उच्च आइसोथर्मल प्रदर्शन के साथ पैकेजिंग का इस्तेमाल करती है जो आईएसटीए 7डी मानक* को संतुष्ट करती है।
— पर्यावरण अनुकूल आइसोथर्मल पैकेजिंग विश्व के 80 देशों/प्रांतों में एकत्रित की जा सकती है।
— पुन: इस्तेमाल होने वाली पैकेजिंग में ढुलाई की वस्तुएं सप्लाई चेन में कार्बन डाई आॅक्साइड के उत्सर्जन को कम करेंगी।
* अंतरराष्ट्रीय परीक्षण मानक इंटरनेशनल सेफ ट्रांजिट एसोसिएशन (आईएसटीए) द्वारा विकसित है और पैकेज्ड कार्गो के लिए विश्व में व्यापक रूप से स्वीकार्य हैं। पैकेज गर्मी और सर्दी के लिए विशिष्ट तापमान परिवेश में निर्धारित समयावधि में खोले जाते हैं ताकि उनके आंतरिक तापमान बनाए रखने के समय की जांच की जा सके।
लाइनअप
तीन तापमान रेंज के लिए पैकेजिंग ग्राहकों के कार्गो मात्रा के लिए सबसे अनुकूल आकार में चुनी जा सकती हैं।
तस्वीर:
https://kyodonewsprwire.jp/prwfile/release/M103866/202206172666/_prw_PI2fl_0ihi4245.pngआगे भी एनएक्स ग्रुप एंड—टु—एंड सेवाओं की वृद्धि और विस्तार जारी रखेगी जो बढ़ते परिष्कृत एवं विविधतापूर्ण फार्मास्यूटिकल लॉजिस्टिक की जरूरतें पूरी करेंगी।
एमबॉल'आईएसओ के बारे में: